राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान एवं एफ.वी .टी आर.एस के सयुक्त तत्वधान में संचालित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सिलाई व बैग मेकिंग प्रशिक्षण की महिलाओ व बालिकाओ द्वारा घर बैठे कपड़े के बने सुरक्षा मास्क का निर्माण कर अपने गाँव के समुदाय,समाज व जरूरतमंद लोगो को निशुल्क वितरण कराया जा रहा है संस्था द्वारा सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओ व बालिकाओ को लॉक डाउन के दोरान कपड़े से बने सुरक्षा मास्क बनाने के लिए संस्था ने फ़ोन के माध्यम से प्रेरित किया साथ ही निर्माणाधीन सुरक्षा मास्क को अपने ही गाँव में वितरण करा कर अपनी नेतिक भूमिका अदा करने को कहा गया जिसमे अभी तक 2500 से अधिक कपड़े से बने सुरक्षा मास्क निर्माण करा कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में वितरण कराया गया है साथ ही सभी को मास्क के रखरखाव के बारे में महिलाओ व बालिकाओ ने बहुमूल्य जानकारी भी दी इस कार्य में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की 35 महिलाये व बालिकाए उत्साह व जुनून के साथ अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर मास्क का कार्य निरंतरता से कर रही है
संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस.एन.शर्मा के अनुसार संस्था द्वारा इस महामारी के दोर में समाज समुदाय के लोगो के लिए हायजिन किट,कपड़े से बने सुरक्षा मास्क व राशन किट का वितरण हमारे समाज व समुदाय के वंचित ,जरूरतमंद आश्रित व्यक्तियों को निरंतरता से वितरित कर रही है संस्था का लक्ष्य है 25000 हजार मास्क बनाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में वितरित किये जाये इसके साथ संस्था के लाभाथियो को रोजगार मुहैया कराने के लिए सार्थक कदम उठा रही है जिसमे अभी 1000 मास्क का आर्डर संस्था द्वारा महिलाओ व बालिकाओ को दिलाया गया है जिससे महिलाओ व बालिकाओ को इस कठिन दोर में आजीविका की प्राप्ति भी हो रही है
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
डॉ एस.एन.शर्मा
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान