राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेष गुप्ता ने केंद्र व राज्य सरकार से निवेदन किया है कि जब तक प्रदेश और देश को कोरोना से मुक्ति नहीं मिले तब तक शराब की दुकानें पूर्णता बंद रखने की मांग की है।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि आज 41 दिन बाद जब अजमेर शहर में शराब की दुकानें खुली तो खूब लंबी लंबी लाइनें लग गई इन लाइनों में कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लाठी चार्ज करना पड़ा थर्मल स्कैनिंग भी नहीं की गई हर जगह भीड़ ही भीड़ देखने को मिली ऐसे में पूरे हमारे शहर जिले और प्रदेश में कोरोना महामारी विकराल रूप ना ले ले इसे हेतु इस पर रोक लगाने की जरूरत है।
शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ,आबकारी मंत्री व आबकारी विभाग के आला अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि जिस तरह शहर में सब्जी व फल टेम्पो पर बेचे जा रहे हैं उसी तरह यदि। 4 -4 वार्ड के अंदर एक शराब विक्रेता द्वारा टेंपो में रखकर के शराब बेची जाए तो उससे सोशल डिस्टेंस भी बनी रहेगी जिस पुलिस को शहर में जिले की व्यवस्था बनानी है। वह अपनी शक्ति इस भीड़ को व्यवस्थित करने में खर्च नही करनी पड़ेगी जिनको भी शराब चाहिए कि वह अपने घर से निकलेंगे और लेकर वापस अपने घर में घुस जाएंगे।