भीलवाड़ा। बाल संरक्षण गृह पालड़ी में आवासरत बच्चो को हरीशेवा धर्मशाला ट्रस्ट एवं सेवा भारती के तत्वावधान में नरेश पारीक ने मास्क, सेनिटाईजर, पुस्तकें, डेटॉल, बिस्किट, ग्लव्स एवं विटामिन सी टेबलेट वितरित की। कार्यक्रम में नरेश पारीक ने बताया कि महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन ने सान्निध्य में ’’सुख चाहो तो सेवा करो सुख चाहो तो सुमिरन करो’’ के तहत जिले में चलाए जा रहे ’’कोरोना महामारी से बचाव एवं कोई भूखा न सोए’’ विचार के अन्तर्गत आज बाल गृह पालड़ी में बच्चों को सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस ऑफ सेफटी और शिशु गृह के सभी बच्चों को मास्क, रूमाल एवं अन्य सामग्री देते हुए उन्हें कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। साथ ही नियमित रूप से अपने हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की बात रखी। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सीमा त्रिवेदी, फारूख पठान, चन्द्रकला ओझा, बाल अधिकारिता विभाग के रमेश चन्द्र आमेटा, अनुराधा एवं विक्रम आदि उपस्थित थे।