अजमेर 29 मई । भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर की साधारण सभा का आयोजन शुक्रवार को जूम के माध्यम से ऑनलाइन किया गया जहां लॉक डाउन के समय में किए गए सामाजिक कार्यों की चर्चा की गई तथा शाखा द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न विकल्पों को संपादित करने के निर्णय हुए।
शाखा सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते विगत दिनों में 100 परिंडे विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई है इसी क्रम में वर्तमान समय में लॉक डाउन के चलते युवा शाखा अजमेर द्वारा संचालित ष्मेरी मुस्कान ष् सैनिटरी नैपकिन को विभिन्न बस्तियों में बांटने का निर्णय लिया गया।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि आगामी समय में शाखा द्वारा 10000 सैनिटरी नैपकिंस का निशुल्क वितरण शहर के विभिन्न बस्तियों में किया जाएगा उक्त कार्यक्रम के लिए श्वेता अग्रवाल और अविनाश अग्रवाल को प्रकल्प प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पशुओं के लिए पानी की टंकियों को विभिन्न स्थान पर लगाने और कोरोना वायरस के चलते हैं आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित दवा का वितरण करने का निर्णय लिया गया बैठक में मोहित बंसल ,सुमिता टाक ,कमल जैन, पीएन मंगल, अविनाश अग्रवाल ,अनुज गर्ग, संजय मकवाना, दिव्य दर्शन जैन,कल्पना टाक,किरण अग्रवाल सहित सद्स्स उपस्थित रहे।
संदीप गोयल
9352004484