राजस्थान में जियो 2.44 करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे आगे: ट्राई

राजस्थान में बाजार हिस्सेदारी 37.45 प्रतिशत
जयपुर। रिलायंस जियो भारत की अग्रणी डिजिटल और टेक्नोलॉजी कंपनी ने राजस्थान में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। जियो ने राजस्थान में 31 मार्च, 2020 तक 2.44 करोड़ ग्राहकों का आधार हासिल किया। इस बड़े ग्राहक आधार के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर के स्थान पर बरक़रार है।
ट्राई के द्वारा इसी सप्ताह जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में जियो ने कुल 72743 नए उपभोक्ताओं को जोड़ा और अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों से बेहतर प्रदर्शन किया। मार्च में वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल का ग्राहक आधार क्रमशः 3.4 लाख और 1.6 लाख से कम हुआ। ट्राई की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी मार्च, 2020 में 63972 नए ग्राहक जोड़े हैं।
राजस्थान का कुल वायरलेस सेवा का ग्राहक आधार 31 मार्च, 2020 तक 6.55 करोड़ पहुंच गया है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, जियो राजस्थान में 2.45 करोड़ ग्राहकों के साथ शीर्ष पर है, जिसके बाद एयरटेल 2.11 करोड़, वोडा-आइडिया 1.35 करोड़ और बीएसएनएल की ग्राहक संख्या 62.7 लाख रही।
क्त बनाने के प्लान की घोषणा की थी। इसमें गूगल भी रिलायंस का साथ देगी। जियो राजस्थान के सभी 33 जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र ट्रू 4जी नेटवर्क है।

error: Content is protected !!