20 जुलाई, अजमेर। भाजपा के प्रदेष संयोजक अविनाष जोषी व संभाग प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा के द्वारा शहर जिला अध्यक्ष डाॅ. प्रियषील हाड़ा की सहमति से अजमेर जिला केे आई.टी. विभाग की सक्रिय सूची जिला संयोजक हेमन्त सुनारीवाल के द्वारा जिला कार्यकारिणी आई.टी. विभाग की घोषणा की गई है।
संगठन को मजबूत बनाये रखने हेतु सक्रिय नये चेहरों की नियुक्ति की गई जिसमें दिनेष खण्डेलवाल, उदय सिंह व अमित चेनानी को शहर जिला अजमेर केे सह-सहयोजक पद पर नियुक्ति दी गई। इसके साथ ही अजमेर उत्तर, दक्षिण विधानसभा व किषनगढ़ विधानसभा आई.टी. प्रभारी व सहप्रभारी, मण्डल संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति भी की गई।