अजमेर! कोविड-19 संक्रमण में अपनी जान को हथेली पर रखकर कार्य करने वाले करमवीर योद्धा चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों का आज जवाहर फाउंडेशन द्वारा पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में सम्मानित किया।
जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार वी सेल्यूट कोरोना वारियर्स कार्यक्रम के तहत आज संयुक्त निदेशक डॉ गजेंद्र सिंह सिसोदिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी डॉ ज्योत्सना रंगा डॉ रामस्वरूप किराड़ियां डॉ संपत सिंह जोधा डॉ सिंधिया स्वाति डॉ सर्वज्ञ भवजीत सैनी, आदि को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर सम्मानित किया एवं मास्क सैनिटाइजर दास्ताने एवं साबुन भेंट किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण में कर्मवीर योद्धा चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों की सजगता सतर्कता एवं निस्वार्थ भावना से सेवा करने के कारण आज हम सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के साथ-साथ इससे होने वाली जनहानि को न्यूनतम रखने में चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों की अहम भूमिका है।
इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश कुमार राजेंद्र गोयल शिव कुमार बंसल डॉ संजय पुरोहित सबा खान शैलेंद्र अग्रवाल सागर मीणा मोहित मल्होत्रा सौरभ यादव राजकुमार गर्ग सुमित मित्तल तुषार सिंह यादव बृजेश गोयल अजय बंसल विनोद नकवाल आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए चिकित्सको एवं नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया !