विधायक देवनानी ने किया निर्माण कार्यो का शुभारम्भ

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 18 अगस्त। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को वार्ड 51 व 59 में 20 लाख रूपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण के कार्यों का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र की सड़क पूर्व में पाईप लाईन के कार्य के बाद मरम्मत कराई गई थी परन्तु एलीवेटेड रोड का कार्य चलने के कारण पिछले कई माह से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बहुत अधिक होने से सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है जिससे क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय पार्षद अनीश मोयल की अनुशंषा पर नगर निगम द्वारा इस सड़क के निर्माण हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई जिसके कार्य का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र की सम्पूर्ण सड़क का निर्माण कराने के लिए उनके विधायक कोष से भी 4 लाख रूपये अलग से स्वीकृत किये गये है।
इसके अतिरिक्त वार्ड 59 के पार्षद वीरेन्द्र वालिया की अनुशंषा पर अरावली विहार क्षेत्र में स्वीकृत सड़क, नाली के निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ देवनानी ने किया साथ ही द्वारका नगर गली नं. 3 में खोदे गये नये हेण्डपम्प का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अनीश मोयल, वीरेन्द्र वालिया के अतिरिक्त पूर्व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रकाश बसंल, प्रवीण जैन, सुरेन्द्र माथुर, मुरलीधर पुरोहित, उमेदसिंह, कुणाल चैरसिया, रचित कच्छावा, इन्दर खटवानी, विक्रमसिंह, डाॅ अतुल दुबे, राकेश यादव, तुषार कपूर, संजय शर्मा, राजू सांखला आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!