अमेजन ब्‍यूटी ने लॉन्‍च किया विशेष रूप से तैयार ‘इंडियन ब्‍यूटी स्‍टोर’

वर्षों से, हमारी दादी और मां चमकदार त्‍वचा और काले व घने बालों के प्राकृतिक सौंदर्य के लिए अपने सुझाव और तरीके बताती आ रही हैं। घरेलू ब्रांड्स भी अब हमारी दादी-नानी के प्राचीन ज्ञान के गुणों वाले उत्‍पाद बाजार में लेकर आ रहे हैं। इन उत्‍पादों का निर्माण हल्‍दी, चंदन, नीम, तुलसी, एलोवेरा, नारियल तेल, शहद, गुलाब, केसर, कुमकुमआदी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से किया जा रहा है।
अमेजन ब्‍यूटी ने ‘इंडियन ब्‍यूटी स्‍टोर’ को लॉन्‍च किया है, जो बहुत सारे भारतीय ब्रांड्स का एक घर है। यहां आपकी सभी सुंदरता संबंधी उत्‍पादों को पेश किया गया है। उपभोक्‍ता यहां चुनिंदा ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत छूट के साथ हेयर, स्किन, बाथ और बॉडी से संबंधित उत्‍पादों का चयन कर सकते हैं। खूबसूरत सुंदरता पाने के लिए इस रोमांचक नए स्‍टोर पर कामा आयुर्वेद, सुगर कॉस्‍मेटिक्‍स, मॉम्‍स को, गुड वाइब्‍स, मामाअर्थ, बायोटिक और वॉव आदि ब्रांड्स का चयन आप कर सकते हैं।
यहां पीढि़यों से चली आ रहीं सामग्रियों के गुणों से भरपूर कुछ उत्‍पादों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। स्‍टोर को चेक करें और अपनी जरूरत के हिसाब से सही उत्‍पाद का चयन करें।
हल्‍दी: चाहे जैसी त्‍वचा हो, हल्‍दी हमेशा कारगर साबित होती है। यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और इसके एंटीऑक्‍सीडेंट्स और एंटी-इनफ्लेमैटरी घटक त्‍वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं और असमान त्‍वचा की टोन को सही करने और मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं।
नीम: यह त्‍वचा और बालों की समस्‍याओं के लिए सबसे ज्‍यादा उपयोग होने वाला एंटीडोट है। नीम का उपयोग कील और मुहांसों से लेकर रूसी और बाल झड़ने तक की सभी समस्‍याओं के समाधान के लिए किया जा सकता है। इसके उपचारक गुण आपकी त्‍वचा और बालों को हमेशा तरोताजा महसूस करवाते हैं।
एलोवेरा: अच्‍छी तरह से हाइड्रेट त्‍वचा के लिए प्राकृतिक एलोवेरा का उपयोग बहुत जरूरी है। यह आपके बालों पर जादू करता है और इन्‍हें अच्‍छी तरह से कंडीशनर प्रदान करता है। स्‍लीपिंग मास्‍क और फेस वॉश से लेकर बॉडी लोशन और अन्‍य के लिए, एलोवेरा से बने उत्‍पादों की विस्‍तृत श्रृंखला उपलब्‍ध है।
नारियल: विशिष्‍ट एंटी-बैक्‍टेरियल और मॉइश्‍चराइजिंग गुणों के साथ, नारियल तेल वर्षों पुराना ऐसा समाधान है, जो कभी पुराना व बेकार नहीं होता। इस सौंदर्य उत्‍पाद का उपयोग हेयर कंडिशनर, हेयर मास्‍क, स्किन सॉफ्टनर और अन्‍य के रूप में किया जा सकता है।
केसर: अपने असाधारण प्राकृतिक गुणों के लिए विख्‍यात, केसर सभी सौंदर्य उपचारों में एक जादुई सामग्री के रूप में आवश्‍यक माना गया है। यह आपकी त्‍वचा को एकदम सही चमक प्रदान करता है और इसे उज्‍जवल और दमकता हुआ बनाता है।
शहद: चिकित्‍सीय गुण, चमकदार चीनी और खनिजों से भरपूर शहद त्‍वचा को शुद्ध, स्‍वस्‍थ और चिकना बनाता है। यह एक पोर क्‍लीनजर के रूप में काम करता है, कील व मुहांसों से लड़ता है, त्‍वचा को हाइड्रेट रखता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

error: Content is protected !!