5 अक्टूबर 2020 कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने सीएमएचओ अजमेर जिलाधीश। चिकित्सा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से अजमेर जिले की सभी सरकारी डिस्पेंसरी में कोविड-19 की जांच प्रारंभ करने की मांग की है। आज कोरोना महामारी बहुत तेजी से घर-घर में पहुंचती जा रही है। ऐसे में लोगों की जांच जाओ ज्यादा जल्दी जल्दी हो।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि पूर्व में कई सरकारी डिस्पेंसरी यो में कोविड-19 की जांच होती थी जो अब लगभग बंद कर दी गई है जिससे अजमेर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय जेएलएन में लंबी लंबी लाइन लग रही है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आम जनता का समय भी बहुत ज्यादा। खराब हो रहा है। इस भीड़ के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में सभी सरकारी डिस्पेंसरी में कोविड़ की जांच प्रारंभ की जाए।शैलेश गुप्ता ने कहा कि बाहर प्राइवेट अस्पतालों में जांच बहुत ही महंगी है आम आदमी नहीं करा पाता