अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेषल रेलसेवा में अब पार्सल की सुविधा प्रारम्भ

रेलवे द्वारा अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेषल रेलसेवा में 01 पार्सल डिब्बा लगाया जा रहा है।
उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुनील बेनीवाल के अनुसार गाड़ी संख्या 02915/02916, अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेषल रेलसेवा में अहमदाबाद से दिनांक 05.10.20 से एवं दिल्ली से दिनांक 06.10.20 से 01 पार्सल डिब्बा लगाया जा रहा है, जिससे आमजन को अब इस रेलसेवा में पार्सल की भी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। पूर्व में यह पार्सल सेवा इस रेलसेवा में उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब इस सेवा के उपलब्ध होने से मार्ग के स्टेषनों के लिए अब आमजनों/व्यापारियों को इस रेलसेवा में पार्सल बुकिंग की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

वरि. जन सम्पर्क अधिकरी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

error: Content is protected !!