मुख्यमंत्री सहायता कोष से 7 मूक बघिर बच्चों की कॉकलियर इम्पलांट सर्जरी

अजमेर, 7 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सहायता कोष से 7 मूक बघिर बच्चों की कोचलर इम्पलांट सर्जरी की गई। अब इन बच्चों के इंप्लांट्स को शुरू किया जाएगा।

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के सहायक आचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मूक बधिर बच्चों की कोकलियर इंप्लांट सर्जरी हेतु मदद का प्रावधान है। योजना के तहत 7 मूक बघिर बच्चों की कोचलर इम्पलांट सर्जरी की गई। यह इंप्लांट्स दिल्ली से इंजीनियर आकर शुरू करेंगे। जिसके तुरन्त बाद जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय के मेलोडी हॉल में 8 अक्टूबर गुरुवार को 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस तरह के दो बच्चों को कॉकलियर इंप्लांट्स लगाए गए थे, उन दोनों बच्चों को भी कल इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

error: Content is protected !!