पत्रक वितरण कर आमजन को किया जागरूक
————
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा “लायंस सेवा सप्ताह” के अंतर्गत चलाई जा रही सेवा श्रृंखला के सातवे दिन पृथ्वीराज मार्ग व भैसा काम्प्लेक्स परिसर के आस पास क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष लायन विष्णुप्रकाश पारीक के संयोजन में प्रान्त के प्रमुख कार्यक्रम जल है तो कल है को दृष्टिगत जल संरक्षण के बारे में पत्रक वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि इस अवसर पर आमजन को पानी का सदुपयोग करना व रोजमर्रा की ज़िंदगी मे कम पानी का उपयोग कर पानी को बचाने के लिए प्रेरित किया
इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन महेंद्र जैन व लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा दी
लायन संदीप गोयल
अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव