खेल मैदान की चार दिवारी तोड़ने के विरोध में रोष

केकडी 15 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी द्वारा बुधवार को विद्या भारती राजस्थान द्वारा संचालित पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की चारदीवारी को नगर पालिका केकड़ी द्वारा गैर कानूनी रूप से तोड़ दिए जाने के खिलाफ अजमेर देहात जिला प्रभारी टोडा मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर इस प्रकरण के दोषी पालिका कर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्यवाही करने व विद्यालय परिसर की चारदीवारी को पुणे निर्माण करवाने की मांग की चौधरी ने इस मौके पर कहा कि विद्या भारती के विद्यालय संपूर्ण राजस्थान में बहुत ही स्वयं में वातावरण में सभी समाज के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य भी करते हैं और इस खेल मैदान मैं खेल कर कई बच्चे राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं साथियों जैसी मुझे जानकारी मिली है कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने जन्म दिवस व अन्य आयुष जनों के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु इस खेल मैदान की बाउंड्री में सैकड़ों पौधे रोपे थे जो 8 वर्ष तक पुराने थे जिनकी बच्चे देखभाल करते थे उनमें से सैकड़ों पौधे नष्ट हो गए हैं हम मांग करते हैं की विद्यालय परिसर की बाउंड्री वाल तोड़ने के दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर विद्यालय की बाउंड्री वाल का पुनः निर्माण करवाया जाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर भाजपा प्रभारी राजेंद्र विनायका सहित
जिलामहामंत्री रायचन्द बागड़ी,टोंक जिलामंत्री नरेन्द्र जेन,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल,प्रशिक्षण वर्ग संयोजक सत्यनारायण चौधरी सह संयोजक रामदेव माली ,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल डसानिया, बलराज मेहरचंदानी व रामनिवास तेली, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, राजावत, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया अर्जुन सिंह शक्तावत मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास महावीर साहू, सत्यनारायण माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल मंत्री मंजू गर्ग यशोदा देवी बेरवा प्रीतम जैन राजेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष लोकेश साहू शक्ति केंद्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश राठी प्रशिक्षण वर्ग सदस्य अमन सोनी,श्री राम आचार्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी,ओबीसी मोर्चा संयोजक दिनेश वैष्णव,बूथ अध्यक्ष श्रवण साहू, गुलाब देने वर्तमान पार्षद धनराज कच्छावा,कैलाश माली राकेश तेजी,अनिल तेजी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!