सूचना के अधिकार के अधिनियम का उचित उपयोग करें

अजमेर। अजमेर जिला ग्रामीण उपभोक्ता संस्थान मसूदा में नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम का उचित उपयोग करें, सार्थक एवं महत्वपूर्ण जानकारी मागें। संस्थान के सचिव जसवंत सिंह रावत ने बताया कि नागरिक इस अधिनियम का अनावश्यक लाभ उठाते हुए बेवजह परेशान करने के लिए जानकारी हेतु आवेदन करते हैं। सूचना मांगने वाले व्यक्ति उनके उपयोग में आने वाली जानकारी के लिए ही आवेदन करें।

error: Content is protected !!