द स्मार्ट अजमेरियन ने गरीबो को कराया भोजन

अजमेर ! 26/10/20 ! सोमवार ! द स्मार्ट अजमेरियन द्वारा कोरोना काल मे निर्धन व पैसे की कमी से झुझते लोगो समस्या को ध्यान में रख कर उनकी कुछ सहायता की भावना से आज जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में संचालित इन्द्रा रसोई में लगभग 600 लोगों के भोजन की निशुल्क व्यवस्ता की गई जिसमें गरीबो,मजदुरो ,ई रिक्शा चालक, बाहर से इलाज कराने आये गरीब मरीजो के परिजनो को सुबह से शाम तक भोजन कराया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष गुलजीत सिंह छाबड़ा एडवोकेट ने किया ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे डॉ.गौतम शारदा ने स्मार्ट अजमेरियन के इस जनसेवा के कार्य की सराहना करते हुए संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संस्था मुख्य सलाहकार गिरिधर तेजवानी ने बताया कि आज के भोजनसेवा में दाल सब्जी आचार व रोटी आदि संस्था के सदस्यों ने ही सभी आने वाले लोगो को परोस कर सेवा की ।
आज के सेवा कार्य मे स्मार्ट अजमेरियन से जुड़े हुए संरक्षक हरिराम कोढवानी , मुख्य सलाहकार गिरिधर तेजवानी , अध्यक्ष सोना धनवानी, गुलजीत सिंह छाबड़ा एडवोकेट , दिनेश के शर्मा, शीला चौधरी, लक्ष्मी सिरोया, अविनाश शर्मा, दीपा पारवानी , निखिल टंडन, अनिल आसनानी, विनय चैनानी,गीरीश आसनानी ,हरीश लखयानी,चंदर केसवानी, लक्षमण तोलानी ने अपनी सेवाएं प्रदान करी।

error: Content is protected !!