जन्मदिन के अवसर पर की गऊमाताओं की सेवा

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था की वरिष्ठ सदस्य लायन स्नेहलता शर्मा के 83 वें जन्मदिन के उपलक्ष में नागफ़ाणी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की अशक्त गऊ माताओं के लिए जौ का दलिया उपलब्ध कराया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने लायन स्नेहलता जी शर्मा की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि मैडम प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर अशक्त गऊमाताओं के लिए क्लब द्वारा दी जा रही सेवा में सहयोग दे रही हैं। इस अवसर पर क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी ने लायन स्नेहलता शर्मा के निवास स्थान पर जाकर मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया व मैडम के शतायु होने की मंगल कामना प्रेषित की।
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष

error: Content is protected !!