क्या आप जानते हैं दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को ही क्यों मनायी जाती है ? पार्ट 1

dr. j k garg
भगवान राम अहंकारी राक्षसराज रावण का वध करने के बाद लंका का राज्य विभीषन को सोंप कर माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अपने ग्रह राज्य अयोध्या में 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर वापस लोटे तो उस वक्त अयोध्या के समस्त नर-नारी उन सभी के आगमन से बहुत खुश थे। इसलिये अयोध्यावासीयों नें भगवान राम के लौटने के दिन अपने घर और पूरे राज्य को सजाकर मिट्टी से बने दीपकों से अमावस्या की अंधकारमय रात्री को रोशनी से जगमगा दिया एवं खुशी प्रकट करने हेतु आतिश बाजीबाज़ी कर फटाके जलाये, तभी से कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाई जाती है।

मातालक्ष्मी का जन्मदिन:-हम देवी लक्ष्मी को धन एवं समृद्धि की स्वामिनी मानते हैं। यह माना जाता है कि कार्तिक महीने की अमावस्या को राक्षस और देवताओं द्वारा समुन्द्र मंथन के समयदेवी लक्ष्मी क्षीर सागर से ब्रह्माण्ड में अवतरित हुई थी। इसी वजह से कार्तिक महीने की अमावस्या को माता लक्ष्मी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिवाली के त्यौहार के रूप में मनाना शुरू कियागया था। नरकासुरवध

प्राचीन काल में राक्षसराज नरकासुर अत्यंत अत्याचारी था उसने अपनी जेल में 16000 औरतों को बंधी बना रखा था। भगवान कृष्ण ने नरकासुर को मार कर समस्त महिलाओंको मुक्त करवा के उनकी जान बचाई थी। इसीलिये दीपावली से एक दिन पूर्व चतुर्दशी को इस घटना को उत्सव के रूप में मनाया जाता है ।

Dr J.K. Garg

error: Content is protected !!