आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश

मीना त्यागी
आज दिनांक 26-11-20 को क्षेत्रपाल अस्पताल द्वारा प्रथम दृष्टया रिपोर्ट की कॉपी प्राप्त होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश व् स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल प्रबंधन के डॉ अरुण क्षेत्रपाल व् नर्सिंग अधीक्षक दयानन्द गोठवाल को अपने लीगल एडवाइजर एडवोकेट जिनेश सोनी के मार्फ़त एक नोटिस भेजा गया ( कॉपी संलग्न )| पार्टी द्वारा आरोप लगाया गया कि उन के द्वारा दर्ज करवाई गयी रिपोर्ट बेबुनियाद व् झूठ का पुलिंदा है जिस में अस्पताल प्रबंधन अपने दुष्कृत्य व् लापरवाही को रिपोर्ट के माध्यम से दबाने और पार्टी पदाधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है |
अस्पताल प्रबंधन द्वारा जानबूझ कर पार्टी पदाधिकारियों की चारित्रिक हनन का प्रयत्न किया है जिस से और कोई भी उन की कार्यशैली को प्रश्न करने की जुर्रत न करे |
अपने चारित्रिक हनन से से व्यथित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रपाल प्रबंधन को नोटिस के माध्यम से उन cctv फुटेज की भी मांग की है जिस से धरने की सच्चाई अजमेर की जनता के समक्ष आ सके व् उन के झूठ का पर्दाफाश हो सके |
नोटिस का तय समय सीमा में जवाब न देने पर पार्टी पदाधिकारी आगे की कार्यवाही करने को बाध्य होंगे |

मीना त्यागी
ज़िला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर

error: Content is protected !!