26 नवम्बर, अजमेर। संविधान दिवस के उपलक्ष में सेन्टर फॉर एडवोकेसी एण्ड रिसर्च संस्था के तहत ‘सहाय‘ एकल खिड़की के तत्वाधान में आज दिनांक 26 नवम्बर 2020 को समुदाय महिला प्रतिनिधि, हेल्प डेस्क कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी वार्ड समिति सदस्य सदस्यों की क्षमतावर्द्धन कार्यशाला का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से किया गया ।
कार्यशाला में श्रीमान निस्सार अहमद निदेशक, बजट विश्लेषण एवं अनुसंधान केन्द्र ट्रस्ट, जयपुर ने महिला कार्यकर्ताओं का संविधान दिवस की महत्वता, इतिहास और नगरीय निकाय संबधित संविधान का 74वां संशोधन के मुख्य बिन्दुओं और पहलुओं पर विस्तृत जानकारी एवं चर्चा कर क्षमतावर्द्धन किया। कार्यशाला के दौरान श्रीमान निस्सार सिंह ने महिला कार्यकताओं 74वां संशोधन के तहत उल्लेखित 18 सेवाओं के बारे में संक्षिप्त में बताया जिन्हें नीति स्तर पैरवी कर लागू किया जाना प्रस्तावित है तथा पार्षद, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत से बताया। वार्ड समिति के आवश्यकता, संविधानिक अधिकार एवं वार्ड समिति के निर्माण पर चर्चा कर क्षमतावर्द्धन किया गया तथा आगामी सत्र के लिए समुदाय के स्तर पर बजट व मांगपत्र तैयार कर नगर निगम के भावी बोर्ड को सौपने की यौजना तैयार की गयी |
कार्यशाला के अन्त में सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर संविधान की प्रतिज्ञा ली |
कार्यशाला में समुदाय महिला प्रतिनिधि, आशा सहयोगिनी हेल्प डेस्क कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समुह सदस्यों, महिला आरोग्य समिति सदस्यों, वार्ड समिति सदस्य, सहाय एकल खिड़की की महिला कार्यकर्ता सहित लगभग 40 लोगों ने भाग लिया।