नो मास्क नो एंट्री के तहत रैली निकाल बांटे मास्क की समझाइश

केकड़ी 26 नवंबर(पवन राठी)राज्य सरकार के नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत आज पालिका परिसर से रैली निकाली गई जो चौपाटी से पुलिस थाना कचहरी रोड आनंद प्लाजा बसस्टैंड phed कार्यालय होते हुए पालिका परिसर पंहुच सम्पन्न हुई।रैली को पूर्व सहवरण सदस्य एवम कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष किशन गोपाल परेवा एवम पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मी चंद न्याति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के दौरान राहगीरों दुकानदारों एवम मोहल्ले वासियो को मास्क का महत्व समझाते हुए हमेशा मास्क का उपयोग करने के संदेश के साथ मास्क बांटे गए।रैली में आज235 मास्क बांटे गए70 स्टिकर एवम पोस्टर चिपकाए गए।500आमजनों को आज जागरूक किया गया।पालिका की मास्क वितरण टीम सफेद टी शर्ट पहने और टोपी लगाए होथो में संदेश युक्त तख्तियां लिए पोस्टर और बैनर लिए सोसिअल डिस्टेंसिङ्ग की पालना करते हुए चल रही थी।
रैली में पालिका कार्मिको में से कनिष्ठ अभियंता लेखराम बैरवा सहायक लेखाधिकारी देवीलाल वर्मा शब्बीर अहमद सोहन सिंह गौड़ विमल कुमार दाधीच शशि कांत दाधीच रविन्द्र2प्रकाश पाराशर मैयानुद्दीन शेख संविदा कर्मी महावीर शर्मा अर्जुन सिंह हरेंद्र सिंह सी ओ कोरोना रथ चालक विश्वामित्र टेम्पो चालक घीसालाल एवम पालिका जमादार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!