
5 लोगों के देहदान संकल्प पत्र भराये गये व 1 पार्थिव देह जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर को सौंपी गई। लॉकडाउन में भी गरीबों को भोजन, मास्क व सेनेटाइजर भेंट किये गये।
बीडीएन सेवा संस्था के संरक्षक पद पर रामप्रसाद कुमावत, रणधीरसिंह सेहमी, श्याम शर्मा, गणपत सर्राफ को मनोनीत किया गया।
इनके अलावा सदस्य के रूप में डॉ.नरेन्द्र आनन्दानी, जसपाल सिंह हुड़ा, सतीश गर्ग, संजय नाहर, हरिकिशन सोनी, अरविन्द सोनी, मुकेश सोलंकी, संदीप ढेडिया,
अरूण मंगल, अविनाश (नारू), राधेश्याम, नितिन डांगी, नरेन्द्र चौहान, विनोद कुमठ लिये गये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमेन्द्र सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा शीघ्र ही कुछ और सार्वजनिक सेवाकार्यों को यह संस्था हाथ में लेगी और यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट नगरवासियों के सामने लाये जायेंगे ताकि 10 किमी. से अधिक दायरे में फैल रहे शहर के लोगों तक भी जनहित की सुविधाओं का लाभ पहुंच सके।