अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने दिया किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन

सरकार किसानों को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुली हुई है : डॉ.सुबे सिह
अजमेर किसान आंदोलन के चलते आज अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने किसानों को पूरा समर्थन किया और राजस्थान से जा रहे किसानों का हौंसला बढ़ाया। इससे पहले भी पिपली में किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया था। इस अवसर पर अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबे सिह ने कहा कि भारत के कुछ बड़े बड़े उद्योगपति, पूंजीपति व सरकार मिलकर किसानों के खिलाफ उनको बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। वे इन काले कानूनों के जरिए किसानों का दमन करना चाहते हैं। यह वही अन्नदाता किसान हैं जिन्होंने कोरोना के दौरान या कभी भी कोई आपदा देश व प्रदेश में आई हो उस वक़्त लाखों टन राशन पूरे देश में फ्री में बांटा तथा समाज मे किसी को कोई कमी नहीं आने दी। भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की सारी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है।अगर किसान खुशहाल नही होगा तो देश भी खुशहाल नही हो सकता। अगर इन काले कानूनों के तहत किसानों को मार दिया जायेगा तो आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जायेगी। सोने की चिड़िया कहलाने वाला यह भारत देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा और फिर से गुलामी की जंजीरों में जकड़ जाएगा।
जाट युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय पाल चौधरी ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया व बताया कि जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं। वे हरसंभव किसानों की मदद कर रहे हैं।
भारत सरकार काले कानून लाकर हर वर्ग को अपनी जेब में रखना चाहती है। इसी के तहत उसने देश के कई कानूनों को तोड़-मरोड़ कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। अब समय आ गया है कि सभी मिलकर इनका विरोध करें तथा सरकार को पीछे हटायें।

error: Content is protected !!