आज दिनांक 19 दिसम्बर 2020, शनिवार को अन्तोदय फाउण्डेशन के प्रदेश सद्स्य धर्मचन्द आचार्य केकडी व रामेश्वर लाल धाकड ने ग्राम माणकपुरा व दांता व अन्य स्थानो पर जरुरतमंद लोगो को वस्त्र वितरित किये गये।इस अवसर पर शिक्षक रामेश्वर लाल धाकड़,चम्पा लाल जाट,दिनेश चन्द्र डान्गी,रामेश्वर प्रजापत,मनोज कुमारी व समाजसेवक एव वार्ड पंच आजाद कुमार शर्मा भी उपस्थित थे ।अन्तोदय फाउण्डेशन के धर्मचन्द आचार्य ने बतलाया कि ग्राम पालेर मे वस्त्र बेंक की स्थापना की गयी है ताकि सर्दी के मौसम मे जरुरतमंद लोग गर्म कपडे, शर्ट, टी शर्ट,पेन्ट, फ्रॉक, टोपे, मौजे सहित अनेक वस्त्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं ।आचार्य केकडी अनेक समाज सेवी संस्थाओं से मिलकर जरुरतमंद लोगो की सेवा कर रहे है।