लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा उदयपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र ग्राम नान्द्रा पोस्ट नाई में झुग्गी झोपड़ी एवम सड़क के किनारे तीन-चार डिग्री तापमान में सर्द हवाओं को सहन करने बहुत ही जरूरतमन्द व्यक्तियों,असहायों एवम दो सौ से अधिक मासूम बच्चो को राहत प्रदान कराते हुवे कम्बल,स्वेटर,
टोपे व गणवेश समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल मधु पाटनी एवम अजमेर से उदयपुर बसे क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम रेखा सोनी के सहयोग से भेंट किये
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि विगत माह भी अन्य क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों के लिए इस प्रकार की सेवा क्लब भेजी गई है
इस अवसर पर क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे सेवा को सुव्यवस्थित तरीके से वितरण करवाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्री नारायण कुमावत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रुपेश राठी सचिव