अजमेर 1 जनवरी
अजमेर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री आबिद कागजी आज क्रिश्चियन गंज स्थित रॉब्सन मेमोरियल केथेडल चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल हुए व वहां उपस्थित ईसाई समाज के सैकड़ों नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर विशप दरबारा सिंह ने देश में अमन चैन खुशहाली के साथ-साथ श्री आबिद कागजी के भविष्य के लिए उज्जवल भविष्य हेतु प्रभु यीशु से प्रार्थना की ।
जवाहर फाउंडेशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के पदाधिकारियों ने इस मौके पर मसीह समाज के लोगों में श्री आबिद काजी,पूर्वांचल जन चेतना समिति के सचिन सौरभ यादव,महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा सबा खान, अली अकबर के नेत्रत्व मे सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए 500 मार्क्स व सनराइजर्स मसीह समाज के लोगों में वितरित किए।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री आबिद कागजी ने अपने संबोधन में कहा की इस विशाल देश में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाईचारे से रहते आए हैं व बहुसंख्यक वर्ग के लोग अब संख्यक वर्ग को अपने छोटे भाई की तरह सम्मान देते आए हैं लेकिन विगत कुछ वर्षों से सांप्रदायिक ताकतों ने इस भाईचारे को खत्म करने की कोसिश की है।कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का मुख्य कार्य इस भाईचारे को पुनः कायम कर इन सभी वर्गों की ताकत को राष्ट्र के उत्थान में लगाने का प्रयास करना है और इसके लिए आवश्यक है इस सब मिलकर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करें और देश की कांग्रेस पार्टी उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में इस कार्य को आगे बढ़ा सही है जिसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी ।श्री कागजी ने
चर्च के सभी पदाधिकारियों वह आम जन का उनके किए गए सादर सरकार के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर राकेश सैमुअल डायसिस के सचिव व नेलसन विक्टर, बी बी सैमुअल ,दीपक सोलोमन व लेनी पैट्रिक के द्वारा आबिद कागजी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।