निमोद में हुवा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

केकड़ी 1 जनवरी(पवन राठी)
निकटवर्ती निमोद ग्राम में देव क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ भाजपा नेता राजेंद्र विनायका सत्यनारायण चौधरी अनिल राठी उप प्रधान राजू धाकड़ हनुमान धाकड़ आनंद कीर व भवानी सिंह राठौड़ के सानिध्य में हर्षोल्लास से हुआ, अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक निमोद जैसे छोटे से गांव में वेद स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही अच्छा कार्य है मैं यहां के सभी युवाओं को हम यहां के युवाओं को इस कार्य के लिए हार्दिक साधुवाद देते हैं क्योंकि खेलों से युवाओं का शरीर स्वस्थ रहता है तथा आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है अतः समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए मैं प्रतियोगिता के सफल संचालन की बधाई देता हूं। प्रारंभ में श्री देव क्रिकेट क्लब अध्यक्ष किशन गुर्जर उपाध्यक्ष हंसराज बलाई सचिव मनोज कुमार महासचिव महेंद्र, रामकिशन गुर्जर रामावतार पूरी रमेश सिंह लक्ष्मण गुर्जर भेरूलाल सांवर लाल गुर्जर अनिल पुरी शंकर सिंह सजना राम देवा लाल गणेश गुर्जर सहित ग्राम वासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक दुर्गा लाल गुर्जर ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में आस-पास के गांव की कुल 20 टीमें भाग ले रही है आज का मैच कालेड़ा वर्सेज कोहडा के मध्य खेला गया जिसमें कालेड़ा की टीम विजयी रही है दूसरा मैच केकड़ी वर्सेज उगाई के मध्य हुआ जिसमें केकड़ी की टीम विजयी रही।

error: Content is protected !!