सांसद भागीरथ चौधरी ने जिले के 24 दिव्यांगों को नव वर्ष का तोहफा दिया

केकडी 2 जनवरी *पवन राठी*
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने गत 18 माह से संसदीय क्षेत्र अजमेर के आठों विधानसभा क्षेत्र के समय-समय पर विभिन्न दिव्यंागजनों के प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही कराते हुये अपने सांसद मद से 39 दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्राई साईकिल/बैट्री चलित/स्कूटी/ई-रिक्शा आदि की अभिशंषा जिला कलक्टर, अजमेर को भिजवाई थी। जिस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद कार्यालय अजमेर द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत एवं ग्रामीण कार्य निर्देशिका 2010 के अर्न्तगत कार्यकारी एजेन्सी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर से प्राप्त तकनिकी स्वीकृति के आधार पर 24 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राई साईकिल की वितीय स्वीकृति नववर्ष पर जारी की गई। एवं ृकार्यकारी एजेन्सी को 10.08 लाख की राशि हस्तानान्तरित की गई है। जिससे भगवानगंज अजमेर निवासी अशोक कुमार दुहार, जगपुरा, सरवाड के श्योजीराम धाकड, रेगरान मौहल्ला, सरवाड के उगमाराम रेगर, लाैंगिया मौहल्ला, अजमेर की शन्नू, गुर्जरगम्मा, टॉटगढ की मीना चौहान, गुर्जरधरती, अजमेर की श्रीमती कृष्णा , वार्ड नम्बर 02 सरवाड के गणपत लाल माली, ग्राम खिरीया सरवाड के नगीना देवी रेगर, रुपनगढ निवासी श्वेता शर्मा, होसियारा के रामचन्द्र, कालु की ढाणी अजमेर के रमेश सोरेला, मगरा निवासी कालूराम, वार्ड 21 किशनगढ के महेश कुमार, मदारपुरा अजमेर के मनोज सिंह, नोलखा अजमेर के बलवीर सिंह रावत, गोडियावास अजमेर के भागचंद रावत, कादेडा, केकडी के रफीक निलगर, मस्तपुरा अजगरा के यशवन्त सिंह शेखावत, रामसर के शक्तिमान रेगर, फायसागर रोड अजमेर की नेहा सोनी, वार्ड 13 सरवाड की मीनू शर्मा, जयपुर रोड अजमेेर की तनकम रोबर्ट, देवलियाकला भिनाय की सोनू चौधरी, भगवानपुरा सरवाड के सावरलाल जाट को मोटराईज्ड ट्राई साईकिल प्रदान की जायेगी। जिसके लिये अजमेर मुख्यालय पर कार्यकारी एजेन्सी एवं जिला परिषद द्वारा एक सार्वजनिक समारोह का आयोजन भी किया जायंेगा। ज्ञात रहें कि कोरोना सक्रमंण के चलते उक्त दिव्यांगजनों को सांसद मद से प्राप्त होने वाली मोटराईज्ड ट्राई साईकिल में विलम्ब हुआ है। जिसके चलते गत दिनों सांसद चौधरी ने दुरभाष पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह को उक्त अनुशंषाओं पर शीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया था।

error: Content is protected !!