केकड़ी 3 जनवरी(पवन राठी)
क्षत्रीय फूलमालियान नवयुवक मंडल केकड़ी के तत्वावधान में रविवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजन आयोजित किया गया जिसमें 51 यूनिट रक्तदान हुआ। क्षत्रिय फूल मालिया नवयुवक मंडल केकड़ी के अध्यक्ष हेमराज सैनी ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के सम्मुख रामनारायण झा डोलिया, गोपाल करोड़ीवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया रक्तदान शिविर में जूनिया देवगांव केसरपुरा मिलावटी या खेड़ा पारा अजगरा गांव के सभी वर्गों का सहयोग रहा। इस अवसर पर घीसा लाल गढ़वाल सत्यनारायण विदा पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा सचिव रमेश जाटोलिया मंडल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा गीलू राम करोड़ी वाल प्रधान करोड़ीवाल कैलाश जाटोलिया पप्पू बागवान विरदी चंद राजू अजमेरा विनोद सुई वाल सहित समाज के गणमान्य नागरिकों उपस्थित थे।