जेएलएन में वेंटीलेटर जलने की घटना पर क्लीन चिट देने का विरोध

मीना त्यागी
आज आम आदमी पार्टी ने अधूरी ओर फर्जी जांच कमिटी को लेकर ज़िला कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया,अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जे एल एन में वेंटीलेटर जलने की घटना को आकस्मिक मान जांच कमिटी को जो क्लीनचिट दी गई हैं उसकी लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना विरोध जताया है पार्टी जिला अध्यक्ष मीना त्यागी का कहना हैं कि ये जॉच रिपोर्ट पुरी तरह फर्जी है ओर अधूरी है जांच कमिटी ने जब माना है कि व्यवस्था में सुधार जरुरी है तो फ़िर इस कुव्यवस्था के जो दोषी लोग हैं उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई ओर यदि की गई तो क्या इन सब की जानकारी रिपोर्ट में क्यों नहीं। जांच रिपोर्ट का उदेस्य क्लीनचिट देना ही नहीं है। दूसरा अस्पताल प्रशासन को इसका जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई जो ज़िम्मेदार है उन्ही से करवाई जाए।ताकि आने वाले किसी हादसे से सबक मिल सके।
जिला कलेक्टर से पुनः एक कमिटी गठित कर उक्त उठाए गए सवालों सहित एक निष्पक्ष रिपोर्ट मांगती हैं जिसका उद्देश्य जनता के हित में सही और पूरी रिपोर्ट देना है। ज्ञापन देने वालों मे आम आदमी पार्टी सचिव चन्दर बलानी,नोर्थ प्रभारी अफाक अली, यूथ अध्यक्ष राजवीर,साउथ उपाध्यक्ष प्रीतम,प्रशांत,राकेश आदि भी मोजूद रहे

error: Content is protected !!