बाड़मेर। जिले के बायतु उपखण्ड के छोटे से गांव पनावड़ा के रहने वाले जगदीश सैन पनावड़ा द्वारा वर्ष दो हजार 15 फरवरी में यूट्यूब पर पनावड़ा टीवी www.Youtube.com/PanawaraTV के नाम से विभिन्न गतिविधियों के प्रसारण के लिए चैनल बनाया।
लेकिन उस समय इस चैनल को ज्यादा कोई पाठक संख्या नही मिल रही थी लेकिन बाद में जब धीरे धीरे लोगों की संख्या बढ़ी ओर खबरें भी बढ़ने लगी तब काफी लोगों ने सपोर्ट किया लेकिन यह पता नही था कि आगे जाकर यह चैनल यूट्यूब से सिल्वर प्ले बटन अवार्ड से सम्मानित होगा।
यूट्यूब यह अवार्ड उन चैनलों को देता हैं जो यूट्यूब की शर्तों के अनुसार कार्य करते हैं और साफ सुथरी विडियो पोस्ट करते। आज पनावड़ा टीवी चैनल को यूट्यूब ने एक बार फिर से एक नए साल का तोहफा दिया है ब्लू टिक मार्क के साथ वेरिफाई करके जो पनावड़ा टीवी के समस्त पाठकों के लिए खुशी की बात हैं।