अजमेर, 16 जनवरी। नगरीय निकायों के चुनाव में अभ्यर्थिता वापसी की तिथि मंगलवार 19 जनवरी निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 19 जनवरी को अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। इसके पश्चात् चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। नगरीय निकायों के मतदान गुरूवार 28 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होंगे।