डाक मतपत्र के लिए प्रस्तुत करना होगा आवेदन

अजमेर, 16 जनवरी। नगरीय निकायों के चुनाव के दौरान नियुक्त कार्मिकों एवं अधिकारियों को डाक मतपत्र के लिए आवेदन करना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मतदान दलों में लगे अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा प्रथम प्रशिक्षण में डाक मतपत्र के लिए प्रारूप 15 (क) में आवेदन किया जाना था। प्रशिक्षण के लिए नहीं बुलाए गए अधिकारियों व कार्मिकों को भी प्रारूप 15 (क) में डाक मतपत्र के लिए आवेदन कर संबंधित उपखण्ड अधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी) को 15 जनवरी तक प्रस्तुत करना होगा। वे अपने क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी) कार्यालय में 20 जनवरी तक जमा कराना सुनिश्चित करें। इस आधार पर चुनाव कार्यों में नियुक्त कार्मिकों को डाक मतपत्र जारी किए जाएंगे।

error: Content is protected !!