अजमेर, 17 जनवरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के तहत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन एक जनवरी 2021 के संदर्भ में 18 जनवरी को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस संबंध में बैठक का आयोजन सोमवार 18 जनवरी को अपराह्न 3 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम के कक्ष में किया जाएगा। इसमें समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।