भारतीय जनता पार्टी डैमेज कंट्रोल के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई

केकड़ी 17 जनवरी (पवन राठी)
नगर पालिका चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी केकड़ी के प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को चुनाव संयोजक अनिल मित्तल पूर्व चेयरमैन नगरपालिका केकड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में नगर पालिका चुनाव हेतु नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के नामों की समीक्षा कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निर्दलीय रूप में भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई साथ ही वार्डों में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न वार्डों में जिम्मेदारियां सौंपी गई ।मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने बताया कि बैठक में नगर पालिका चुनाव सह संयोजक सत्यनारायण चौधरी जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,पूर्व पालिका अध्यक्ष किशनलाल डसानिया, सावर उप प्रधान प्रभाकरण सिंह महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली व कन्हैयालाल जेतवाल,गणेश चौकी कादेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र छीपा,ब्रम्हाणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,बावनमता मंडल संयोजक कालूराम माली, वरिष्ठ भाजपा नेता अब्दुल अजीज खिलजी ओबीसी मोर्चा चुनाव संयोजक धनराज कच्छावा, किसान नेता रामदेव माली, प्रीतम आचार्य कादेड़ा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भाजपा प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क प्रारंभ नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड में सघन जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी केकड़ी नगर पालिका क्षेत्र के विकास हेतु उन्हें भाजपा का बोर्ड बनाने हेतु भाजपा प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देने के साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं की मान मनवार कर अपने पक्ष में मतदान की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं भाजपा प्रत्याशी केकड़ी नगर में कार्यकर्ताओं के दमन से मुक्ति हेतु भाजपा को विजई बनाकर आतंक मुक्त केकड़ी की बात करते हुए अपूर्ण रे विकास कार्यों को गति प्रदान कर पूर्ण करवाने वह केकड़ी के सर्वांगीण विकास की बात आम मतदाताओं से कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी घर-घर जाकर कांग्रेस के राज में बिजली के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि कर आमजन की कमर तोड़ दी है वही किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी व बेरोजगारों को भत्ता देने के वादाखिलाफी के लिए सबक क लुआने का आव्हान वनी रहे है।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में भाजपा नगर पालिका चुनाव संयोजक अनिल मित्तल ने रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी केकड़ी को पत्र लिखकर नगर पालिका क्षेत्र में पालिका द्वारा नए निर्माण कार्य,व बिना वर्क आर्डर के निर्माण प्रारंभ कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है शिकायत की प्रति मित्तल ने जिला निर्वाचन अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका केकड़ी को भी भेज कर मांग की है कि चुनाव के दौरान नए निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने चाहिए सरकार नई नई कोई निविदा जारी किया जाना चाहिए क्योंकि इससे चुनाव प्रभावित होते हैं उन्होंने 11 जनवरी को से पूर्व के 30 दिनों के वर्क आर्डर की सूचना भी मांगी है ।

error: Content is protected !!