ब्यावर, 17 जनवरी। श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि समिति की बैठक रविवार को मोती नगर में आयोजित हुई। इसमें संकेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। जिला सह प्रमुख पृथ्वीसिंह भोजपुरा ने कहा कि बरसों बाद ऐसे पुण्य का अवसर मिला है। मंदिर निर्माण में सभी को सक्रियता से भागीदारी निभानी चाहिए। बैठक में लक्ष्मीनारायण, मंडल प्रमुख सूरज चौहान, सरपंच गणपत सिंह, रमेश खैराती, राकेश गहलोत, रवि, विक्रम, जगदीश माली, प्रहलाद, सुरेंद्र सिंह सहित कई राम भक्त शामिल हुए।