केकड़ी 23 जनवरी (पवन राठी)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलकिया के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के क्रम में विभागीय निर्देशानुसार निबंध एवम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
निबंध में प्रथम स्थान अक्षिता दाधीच, द्वितीय कर्मा बैरवा व तृतीय संतोष बैरवा तथा चित्रकला प्रतियोगिता में आरती बैरवा प्रथम , द्वितीय मैना नामा व तृतीय कोमल दाधीच रहीं । प्रतियोगिता का संचालन श्री शंकर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुआ ।
इसी क्रम में युगपुरूष क्रांतिकारी देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती का आयोजन कर उनके बताए रास्तों पर चलने हेतु संकल्प लिया , पुष्पांजली अर्पित की गई इस अवसर पर व्याख्याता श्री अमित मेड़तवाल , वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती इंदिरा जैन ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला विशेष सहयोग डॉक्टर विष्णु प्रसाद वैष्णव व श्रीमती मंजू जीनगर ने दिया ।
सुभाष बोस पर लिखित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसका संकलन व्याख्याता श्री अमित मेड़तवाल ने किया जिसमें प्रथम कुमारी मैना नामा , द्वितीय कुमारी अर्चना प्रजापति व तृतीय स्थान राजू जाट ने प्राप्त किया ।