अजमेर, 23 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर का विकास तभी हो सकता है, जब मतदाता सभी वार्डों में भारी मतों से जिताकर भाजपा का बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पहले ही छह वार्डों में अपने प्रत्याशी नहीं उतार कर हार मान चुकी है, इसलिए जनता की उम्मीद केवल भाजपा पर ही टिकी हुई है।
देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के कुशासन का सफाया करने का मन बना चुकी है और इसकी शुरूआत निकाय चुनाव से होगी। कांग्रेस के अभी तक शासनकाल में अजमेर की घोर उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि अजमेर का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए जनता भी उसे ही भारी मतों से विजयी बनाकर बोर्ड बनाने के यज्ञ में अपनी आहुति देगी। उन्होंने कि कि अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने से विकास को पंख लगेंगे। स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले धन का सदुपयोग कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
देवनानी ने जनता का आह्वान किया कि वह कांग्रेस के किसी भी बहकावे में नहीं आए, क्योंकि कांग्रेस रसातल में जा चुकी है और उसके पास अजमेर सहित प्रदेश के विकास का कोई विजन नहीं है। जो कांगे्रस अजमेर के छह वार्डों में अपने प्रत्याशी नहीं उतार सकी, उससे विकास और जनहित व जनकल्याणकारी कार्यों की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि इन छह वार्डों में तो तीन वार्ड मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के हैं। कांग्रेस ने इस वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतार कर मुस्लिमों की उपेक्षा की है, जबकि भाजपा ने इन वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार हैं। उन्होंने कहा कि इन वार्डों में भाजपा भारी मतों से जीतेगी।
इन वार्डों में खुले चुनाव कार्यालय
देवनानी ने शनिवार को लोहाखान में टेम्पो स्टैंड के पास वार्ड 63 से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्रसिंह राठौड़ और कुम्हार मौहल्ले में बर्फ फैक्ट्री के पास वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी राजू साहू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
यह भी मौजूद रहे
इन कार्यक्रमों में नरेंद्रसिंह, विजयलक्ष्मी विजयवर्गीय, विक्रम सिंह, सुमित्रा शर्मा, भंवर साहू, कुमार लालवानी, रमेश कौशल, धर्मदास, सुनीलसिंह राजावत, सावित्री शर्मा, लक्ष्मी यादव, भैंरूसिंह, मोहनसिंह आदि भी मौजूद रहे।
पांच वार्डों में किया दौरा
देवनानी ने वार्ड 75, 76, 77, 78, 79 और 80 में भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी दौरा किया। उन्होंने इन सभी वार्डों में विभिन्न जगहों पर जाकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने इन वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अब तक चुनाव प्रचार और स्थिति की समीक्षा की। साथ ही चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई। बैठकों में वार्ड 75 के प्रत्याशी रमेश चैलानी, वार्ड 76 के प्रत्याशी अतीश माथुर, वार्ड 77 के प्रत्याशी दीपेंद्र लालवानी, वार्ड 78 के प्रत्याशी कृष्णकुमार टांक, वार्ड 79 के प्रत्याशी वीरेंद्र वालिया, वार्ड 80 के प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह चैहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नेताजी के सपने को मोदी कर रहे हैं पूरा
-पराक्रम दिवस पर देवनानी ने नेताजी को अर्पित की पुष्पांजलि
अजमेर, 23 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत को विश्व शक्ति बनाना चाहते थे। उनके इस सपने को अब प्रधानमंत्री नरेदं्र मोदी पूरा कर रहे हैं।
देवनानी शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती (पराक्रम दिवस) पर अपने निवास पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ’’तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ यह केवल नेताजी का एक नारा नहीं था, बल्कि इस नारे में देश में राष्ट्रभक्ति का ज्वार पैदा किया, जो भारत की आजादी का बहुत बड़ा आधार बना।
देवनानी ने कहा कि नेताजी की गाथा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुनाई देती है। उनकी कथनी व करनी में गजब की समानता थी। वे जो कहते थे, उसे करके दिखाते थे। इसी कारण नेताजी के कथनों से विश्व के बड़े दिग्गज भी घबराते थे। नेताजी के दिल में देश के लिए मर-मिटने की चाह थी। यही चाह उन्होंने हर भारतीय के दिल में जमाई थी।