जी. डी. बड़ाया मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा है। कैंप का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक का रहेगा। कैंप में नेत्र रोग, महिला व प्रसूति सम्बन्धी रोग, शिशु रोग, दन्त रोग, अस्थि रोग, तथा जुखाम, बुखार, खांसी से सम्बंधित सामान्य बिमारियों का निःशुल्क जाँच और परामर्श दिया जायेगा। हॉस्पिटल के चिकित्साधीक्षक डॉ. पी के सारस्वत के अनुसार कैंप में जनरल फिज़िशन, गायनोकोलॉजिस्ट, डेंटिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, ओर्थपेडीक डॉक्टर्स की सुविधा मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त बीपी, शुगर से सम्बंधित सामान्य जाँच भी निःशुल्क की जाएगी।