आज दिनांक 11 फरवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर अन्त्योदय के प्रणेता महान कर्मयोगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने कहा कि पं. उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन भारत की संस्कृति, एकता व राष्ट्र के उत्थान को समर्पित रहा,उनके विचार व सिद्धांत राजनीतिक शुचिता के लिए आज भी प्रासंगिक हैं,पं.उपाध्याय जी ने अपने सेवाभावी कार्यों के माध्यम से भारत को एक समृद्ध व समतामूलक राष्ट्र बनाने की विचारधारा के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन को भी समृद्ध बनाने की सीख दी आज हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात् कर नवभारत के निर्माण में सहभागी बनें,हाड़ा ने कहा कि डिजिटल लेन-देन करना अब लोगों के व्यवहार का हिस्सा बनता जा रहा है। टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल की वजह से अब गरीब से गरीब व्यक्ति अपना हक बिना किसी भ्रष्ट्राचार के पा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि कोरोनाकाल में भी देश की केन्द्र सरकार ने अंत्योदय की भावना को सामने रखा, व अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की,आत्मनिर्भरता की शक्ति से देश ने एकात्म मानव दर्शन को भी सिद्ध किया,साथ ही पूरी दुनिया को दवाई पहुंचाईं, और आज वैक्सीन पहुंचा रहा है।श् यादव ने कहा कि लोकल इकॉनमी पर विजन इस बात का प्रमाण है कि उस दौर में भी उनकी सोच कितनी प्रैक्टिकल और व्यापक थी। आज ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से देश इसी विजन को साकार कर रहा है। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के गांव-गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के भविष्य निर्माण का माध्यम बन रहा है।
आज के कार्यक्रम में उपमहापौर नीरज जैन,जिला महामंत्री संपत सांखला,कंवल प्रकाश, आनंद सिंह राजावत,राजेश शर्मा, राजेश घाटे,जयकिशन परवानी,मोहन लालवानी,महावीर राठौड़,दीपेन्द्र लालवानी,,आतिश माथुर ,सत्येंद्र शर्मा,वीरेन्द्र वालिया, हेमलता बंसल,सुभाष जाटव,महेंद्र राव,सीमा गोस्वामी,रचित कच्छावा,संतोष मौर्य, आदि उपस्थित रहे
मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि नगर निगम के नवनियुक्त महापौर ब्रजलता हाडा, व उपमहापौर नीरज जैन कल दिनांक 22 फरवरी 2021 को प्रातः 10रू00 बजे नगर निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चंपालाल जी महाराज मुख्य अतिथि रहेंगे
