केकड़ी 7 मार्च (पवन राठी)- लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र सेवा फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में लायंस भवन जयपुर रोड केकड़ी में साप्ताहिक प्रत्येक रविवार नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ संभागीय अध्यक्ष लॉयन एस एन न्याति एवं नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोनिका नैय्यर कोटा ने मां सरस्वती की चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। संभागीय अध्यक्ष न्याति ने कहा कि यह परामर्श शिविर प्रत्येक रविवार को लगाया जा रहा था, किंतु फसल कटाई को देखते हुए मरीजों की आवक कम होने के कारण अब प्रत्येक 15 दिन के बाद रविवार को शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 21 मार्च 2021 रविवार को लायंस भवन जयपुर रोड पोकी नाड़ी केकड़ी में आयोजित होगा। क्लब सर्विस चेयर पर्सन लायन मनोज कुमावत ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी सहित नर्सिंग स्टाफ प्रवीण कुमार, अनिल, सुमन, महावीर, मनोज ने अपनी सेवाएं दी। 18 मरीजों का परामर्श एवं जांच कर 4 मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए, जिनका ऑपरेशन कोटा में सोमवार को होगा लायन विनय पांड्या, गुमान सिंह, भगवान, विष्णु ने शिविर व्यवस्थाओं को अंजाम देने में सहयोग प्रदान किया।