सरकार की असफलताओं के विरोध में भा ज पा 10 को करेगी विरोध प्रदर्शन

केकडी 8 मार्च(पवन राठी)
राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार केकडी उपखण्ड के लिए ज्ञापन कार्यक्रम के तहत केकड़ी उपखंड के बावन माता मंडल सावर, गणेश चौकी मंडल कादेड़ा,ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा व केकड़ी शहर मंडल का कार्यक्रम 10 मार्च को प्रातः 10:30 बजे का रखा गया है, इस कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा खवास,सहसंयोजक आनंद कीर जुनिया, शिशुपाल कुमावत मेहरू कला,शंकर लक्षकार केकड़ी को बनाया गया कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:30 बजे बड पिपलेश्वर महादेव खिड़की गेट के पास केकड़ी से कार्यकर्ता रैली के रूप में शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे,कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भाजपा नेता राजेंद्र विनायका जिला अजमेर देहात जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र छीपा, बावनमाता मण्डल अध्यक्ष कालूराम माली फौजी,ब्रम्हाणीमाता मण्डल अध्यक्ष
सत्यनारायण गुर्जर,केकडी प्रधान होनहार सिंह,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण चौधरी,महेश शर्मा,योगराज सिंह,महामंत्री राकेश शर्मा,रामबाबू सागरिया,कमल सांखला,अर्जुन सिंह शक्तावत,युवामोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सहित महेश शर्मा योगराज सिंह, छीपा से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

error: Content is protected !!