हुनर से आय तक: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

अजमेर, 12 अगस्त 2026। राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित आजीविका कार्यक्रम के तहत ग्राम तितयारी, ग्राम पंचायत पिंगलोद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने एवं आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से एकदिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 25 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का आयोजन संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आजीविका के विभिन्न अवसरों की पहचान, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा आय बढ़ाने के संभावित माध्यमों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन एवं मार्गदर्शन सहायक निदेशक आजीविका श्री सत्तार मोहम्मद एवं आजीविका समन्वयक श्रीमती अनिता चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह समन्वयक श्री सज्जन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा अपनी आजीविका को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय के नए स्रोत विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!