अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में किया मास्क का वितरण

आज दिनांक 08 मार्च 2021 – शहर महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव सबा खान के नेतृत्व में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आउटडोर यूनिट में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मरीाजे एवं उनके परिजनो को 500 मास्का का वितरण कर कोरोना से बचाव व रोकथाम की जानकारी दी।
यह जानकारी देते हुए सबा खान ने बताया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी के चलते आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आउटडोर यूनिट में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मरीाजे एवं उनके परिजनो को 500 मास्का का वितरण कर कोरोना से बचाव व रोकथाम की जानकारी दते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगो को बताया गया कि मास्क ही बचाव है।
इस अवसर पर प्रदेष महासचिव व महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान, रांगिनी चतुर्वेदी, भावना मेंघवषी, मनीषा मीणा, रजनी कहार, शहनाज खान, संगीता बंजारा, शहनाज आलम, मधु चैहान, सुषमा राठौड, इंदिरा सुनिया, ज्योति कर्मनानी आदि महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!