मारवाड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा का लामाना स्टेशन पर ठहराव समाप्त

रेलवे द्वारा गाडी संख्या 09616, मारवाड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा का लामाना स्टेशन पर ठहराव समाप्त किया जा रहा है। इस रेलसेवा के अन्य स्टेशन के ठहराव व समय-सारणी पूर्ववत् रहेंगे।

विश्रामालय (रिटायरिंग रूम) की 12 मार्च से ऑनलाइन बुकिंग शुरू
अजमेर मंडल के विश्रामालय (रिटायरिंग रूम) दिनांक 12.03.2021 से ऑनलाइन बुकिंग हेतु खुलेंगे| रेल प्रशासन द्वारा अजमेर मंडल के स्टेशनों पर स्थित विश्रामालय (रिटायरिंग रूम) को दिनांक 12.3.2021 से ऑनलाइन बुकिंग हेतु खोले जाने का निर्णय लिया गया है| अतः इन विश्रामालय (रिटायरिंग रूम) की नियमित सैनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था आदि हेतु निर्देश दिए गए हैं ताकि रेलयात्री इन रिटायरिंग रूम का उपयोग कर सकें|
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!