प्रदेश अधिवेशन में रघु शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ प्रदेश अधिवेशन तैयारी बैठक सम्पन्न
केकड़ी 11 मार्च 2021, (पवन राठी)प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय खुला अधिवेषन 13 मार्च को केकड़ी में आयोजित होगा। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री डा0 रघु शर्मा अधिवेषन का उद्घाटन कर शुभारम्भ करेगें। केकड़ी ब्लॉंक अध्यक्ष शम्भूसिंह राठोड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि एम.एल.डी. कॉलेज अजमेर रोड़ केकड़ी केम्पस में आयोजित प्रदेष स्तरीय खुले अधिवेषन में प्रदेष के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित समस्त जिलों से राज्य के 132 विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी भाग लेगे। अधिवेषन में विचार विर्मष कर आगामी निर्णय किया जायेगा। मंत्रालयिक संवर्ग के 11 संगठनों ने इस अधिवेषन में आने की सहमति दी है। केकड़ी ब्लॉंक के महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया की मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो में वेतन कटोति बन्द किये जाने,सचिवालय एंव अधिनस्थ कार्यालय के बाबू एक ही परीक्षा से सेवा में आते है लेकिन वेतन में अन्तर है। अतः वेतन समान किया जाने, कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 व समयबद्व पदोन्नती दिये जाने, मंत्रालयिक निदेषालय का गठन किया जाने सहित अन्य मांगो पर चर्चा की जायेगी। गुरूवार को अधिवेषन स्थल पर केकड़ी सरवाड़ सावर ब्लॉंक के मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें अधिवेषन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । बैठक में राजाराम पारीक, अध्यक्ष, कुलदिपसिंह उपाध्यक्ष सरवाड़, हरगोविन्द सिंह राठोड़ संयोजक, घनष्याम पंवार उपाध्यक्ष सावर, जुगलकिषोर शर्मा, मोहम्मद ईलियास, सुरेन्द्र सिंह सॉंखला, दिलिप कुमार मिश्रा, अनिल शर्मा, गोविन्द पाठक, राजू खॉं, प्रभात पारीक, राजेन्द्र वैष्णव, लोकेष साहू, गोपाल वर्मा, राजेन्द्र बेरवा, राकेष चोधरी, सुरेष पारीक, ओमप्रकाष शर्मा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!