संप्रदायिक सदभाव का प्रतीक है चित्रकूट धाम पुष्कर

अजमेर। सर्व धर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महाशिवरात्रि पर्व पर चित्रकूट धाम के उपासक पाठक जी महाराज को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की उनकी सांप्रदायिक विचारधारा के तहत प्रतिवर्ष सभी संप्रदायों के प्रतिनिधियों को महाशिवरात्रि के पर्व पर आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया जाता है।
संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन के अनुसार वर्तमान समय में आपसी सद्भाव प्रेम व भाईचारे की अनूठी मिसाल है। चित्रकूट धाम पुष्कर बिना किसी भेदभाव के सभी संप्रदायों के लोग चित्रकूट धाम के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हैं।
इस अवसर पर फादर कॉस्मो शेखावत, मोहम्मद अलीबोहरा, सरदार एस सुखी, सरदार कश्मीर सिंह, राजेश लेफ्टिस्ट, डॉ राकेश कटारा, सिस्टर सिसली एलिजाबेथ स्पीक, नमन जैन, ओपी गुप्ता व अन्य सदस्यों का दुपट्टा व माल्यार्पण कर चित्रकूट धाम पर पाठक जी महाराज ने अभिनंदन किया व भाव विभोर होकर अपने विचारों को आभार के रूप में व्यक्त किया।
(प्रकाष जैन)
मो. 98293 32777

error: Content is protected !!