आज दिनांक 12 मार्च 2021 – आगामी 25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती के दिन राज्य सरकार के द्वारा रीट परीक्षा की तिथि निर्धारित कर जैन समाज को आहत किया है। जिसके चलते आज भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन पाटनी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन अजमेर के जिलाधीश महोदय श्री प्रकाश राजपुरोहित जी को सौपा गया ।
यह जानकारी देते हुए प्रकाष पाटनी ने बताया कि ज्ञापन में रीट परीक्षा की तिथि को 25 अपै्र्रल 2021 महावीर जयंति के दिन ना कराकर अन्य किसी ओर दिनांक पर परिवर्तित करने की मांग की गई। जैसा कि विदित है महावीर जयंति पर्व जैन समाज के द्वारा सबसे बडे पर्व के रूप मनाया जाता है और इस दिन परीक्षा होने से काफी लोग पर्व मनाने से वंचित रह जायेगे। महावीर जयंति के दिन परीक्षा की तिथि निर्धारित करने से सम्पूर्ण जैन समाज को काफी आहत किया है। इसी के चलते रीट परीक्षा की तिथि आगे या अन्य तिथि पर करने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय मंत्री वीर मदनलाल बाफना, स्थानीय इकाई के अध्यक्ष राजकुमार जैन, वीर पारसमल जैन, जोहरीलाल जैन, अभयमल सकलेचा, रविंद्र जैन, नाथूलाल जैन, अशोक जैन व महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीतमा जैन, श्रीमती अलकेश जैन, रेखा जैन, मधु जैन, सृष्टि जैन व श्वेता जैन आदि उपस्थित थे।
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777