गौ सेवा के लिए चलायी जा रही मुहीम “गौ सारथी ” के 2 वर्ष पूर्ण

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा “गौ सारथी” मुहिम में के 02 वर्ष पूर्ण होने पर गौ माता का 101 दीपक से पूजन कर एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया तथा 01 टैंकर पानी की व्यवस्था करि गयी।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता के लिए हरे चारे एवं पानी की व्यवस्था के लिए “गौ सारथी मुहीम” चलायी जा रही है, जिसके गौरवमयी 02 वर्ष शिवरात्रि पर पूर्ण हो गए हैं। संस्था द्वारा पिछले 02 वर्षो में समय समय पर लगातार गौ माता के भोजन एवं पानी की व्यवस्था करि जा रही है जिसमे संस्था सदस्यों तथा जन सहयोग से आज तक 275 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है।
हालाँकि नगर निगम अजमेर द्वारा उनके भोजन आदि की उपयुक्त व्यवस्था है फिर भी गौ माता की संख्या अधिक होने के कारण संस्था द्वारा कांजी हाउस में ही गौ सेवा की जाती रही है।
संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में शहर सड़को पर घूमने वाली गौ माता, श्वान आदि जानवरो सहित नगर निगम द्वारा संचालित शहर की सड़कों से पकडे हुए गौवंश एवं अन्य जानवरों के भोजन हेतु हरा चारा, एवं कबूतर आदि मूक पक्षियों के दाने पानी की यथासंभव व्यवस्था सारथी संस्था द्वारा करि गयी थी।
गौरतलब है की संस्था द्वारा सप्ताह में कम से कम 02 ट्रॉली हरे चारे की व्यवस्था करि जाती है जो की आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, राहुल गोयल, ऋषभ अग्रवाल, गगन बंसल, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल, आशा गोयल, निशा अग्रवाल, पुष्प गुप्ता, शशि कला अग्रवाल, नौरत बंसल आदि उपस्तिथ रहे।
मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!