*नारे व विरोध प्रदर्शन के साथ अजमेर वासियों को मुद्दे की गम्भीरता बताएगी आप अजमेर *
आज दिनांक 17 मार्च 2021 को आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में सांकेतिक धरना दिया।
धरने का विषय था कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड नामक कंपनी ने बिना नगर निगम की अनुमति के पूरे अजमेर शहर को गैस की पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद रखा है , सड़के उधेड़ दी गई है , सड़क किनारे की टाइल्स उखाड़ दी गई है और यह ही नहीं पाइप लाइन डालने के बाद कंपनी द्वारा कोई भी सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है।
16/3/2021 को हुई नगर निगम के साधारण सभा की बैठक में यह सामने आया है कि निगम द्वारा आज तक उक्त कंपनी को अजमेर में गैस की पाइपलाइन खोदने की अनुमति नहीं दी गयी है।
ग़ौरतलब बात ये है कि अजमेर विकास प्राधिकरण से अनुमति की बात की जा रही है परंतु नगर पालिका अधिनियम की धारा 184 में ये स्पष्ट है कि निगम क्षेत्र में खुदाई की अनुमति देने का अधिकार सिर्फ़ नगर निगम को है अजमेर विकास प्राधिकरण व पीडब्लूडी को निगम क्षेत्र में खुदाई की अनुमति देने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। यदि अजमेर विकास प्राधिकरण की अनुमति का हवाला कम्पनी देती है तो वो क़ानूनी रूप से ग़लत है।
इसी संदर्भ में आज आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम में 12:00 बजे से 1:00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया गया और नगर निगम आयुक्त के माध्यम से नगर निगम महापौर को ज्ञापन दिया गया।
निगम आयुक्त को ज्ञापन देने पर उन का कहना था कि जनता चिन्हित कर उन्हें बताए कि किस किस क्षेत्र में खुदाई हुई है तो देखेंगे।
निगम एस ई अरविंद यादव ने बताया कि कई कॉलोनी का निगम द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है सो वे अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में हैं और वहीं कम्पनी द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाई गयी है।
आम आदमी पार्टी का प्रश्न है कि यदि कोई कॉलोनी निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है तो उस से निगम गृहकर क्यूँ वसूलता है।
आम आदमी पार्टी ज़िला अजमेर अब से रोज़ दिन में 2 बजे से 3 बजे तक नगर निगम परिसर में एक घंटे का सांकेतिक धरना देगी और जनता को जागृत करेगी कि यदि उन की कॉलोनी निगम द्वारा अधिग्रहित नहीं की गयी है तो वे गृह कर ना दें।
इस अवसर पर महिला शक्ति अध्यक्ष कीर्ति पाठक का कहना था कि इस मामले पर नगर निगम उचित कार्यवाही करे , कंपनी पर बिना अनुमति कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई की जाए , जुर्माना लगाया जाए व निगम के दोषी अधिकारी जिन की कोताही से ये कार्य हुआ उन पर निगम कार्यवाही के साथ जुर्माना भी लगाए ताकि आगे के लिए उन्हें सबक़ मिले।
अजमेर ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी का कहना था कि हर बार आप द्वारा ज्ञापन दिया जाता है पर नगर निगम इस पर कोई कठोर कदम उठाता नजर नहीं आ रहा हैं अब आम आदमी पार्टी इस पर आक्रमक रुख अपनाएगी।
इस मौके पर ज़िला सचिव चंदर बालानी , ज़िला उपाध्यक्ष अफाक अली,राजवीर सिंह , ज़िला प्रवक्ता कल्पित हरित , हेमंत गेहरवाल, साजिद , विमला, अंकित , इंद्र कुमार, दीपक , लता , कीर्ति, रुखसाना, रानी बाला, कस्तूरी देवी, रामेश्वरी, संगीता, सुशीला, गोमती, पूजा रामोती, चंद्र मुकुट, केश कुमार, चांदमल, रफीक खान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पृथ्वी सिंह
मीडिया प्रभारी
Aap अजमेर